Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड
24-Aug-2025 11:48 AM
By First Bihar
Cheteshwar pujara : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट टीम के लिए दूसरे दिवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त (रविवार) को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। इसके बाद अब उनके इस फैसले को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है। इसकी वजह यह भी है कि इनके नाम को लेकर यह चर्चा हो रही थी वह रणजी खेलकर टीम में वापसी करेंगे।
जानकारी के अनुसार,37 साल के पुजारा ने X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करके क्रिकेटिंग करियर पर विराम लगाया है। पुजारा ने लिखा, 'भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर बेस्ट देने की कोशिश करना, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होता है। मैं दिल से आभारी हूं और सभी प्रारूपों से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है।'
पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए। पुजारा ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मुकाबले में पुजारा ने 41 रन बनाए। इसके बाद पुजारा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।
इंटरनेशनल क्रिकेट में पुजारा ने अपने कदम साल 2010 में रखे थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में डेब्यू किया था, जो कि एक टेस्ट मैच था।वहीं साल 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में उनका वनडे डेब्यू हुआ। पुजारा का वनडे करियर तो ज्यादा नहीं चला मगर टेस्ट क्रिकेट में उनके पांव डेब्यू के बाद अगले 13 साल तक जमे रहे। पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट और 5 वनडे खेले हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन का है।