जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
19-Nov-2025 08:53 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में रेलवे निर्माण परियोजनाओं में घूसखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के निर्माण विभाग में सीबीआई ने छापेमारी कर उपमुख्य अभियंता (निर्माण) आलोक कुमार और दो निजी कर्मियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान अलग-अलग पैकेट में रखी लगभग एक करोड़ रुपये नकद बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह आशंका है कि यह रकम कई पदाधिकारियों को दी जानी थी। सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की गहन पूछताछ जारी है, जिससे रेलवे निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार की पूरी कड़ी उजागर होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सोमवार की देर रात हाजीपुर जंक्शन के पीछे स्थित निर्माण विभाग में कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान अलग-अलग पैकेट में रखी हुई करीब एक करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद की गई। कार्यालय क्लर्क आलोक कुमार दास, चतुर्थवर्गीय कर्मी माणिक दास और अन्य कर्मचारियों से देर रात तक पूछताछ की गई, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
इस मामले में आरोपी उप मुख्य अभियंता (निर्माण 2) आलोक कुमार, संवेदक जेपी डब्लू इंफ्राटेक के प्रोजेक्ट मैनेजर गोविंद उर्फ अमन भुल्लर और कर्मी सूरज प्रसाद को पटना ले जाकर गहन पूछताछ की गई। सीबीआई का कहना है कि इस घूसखोरी का मामला पूर्व मध्य रेल की कई निर्माण परियोजनाओं से जुड़ा है, और जांच अन्य संबंधित राज्यों तक फैलाई जा रही है।
सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और पदाधिकारियों और निजी संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है। इस मामले से रेल निर्माण विभाग में पारदर्शिता और सरकारी परियोजनाओं में घूसखोरी के खिलाफ चेतावनी देने का संदेश भी जाएगा।