25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
27-Jan-2025 06:29 PM
By FIRST BIHAR
CM Nitish Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी 4 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। कैबिनेट की बैठक पर नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों की खास नजर होगी।
इससे पहले बीते 10 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 55 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगी थी। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की थी, उनपर कैबिनेट की मुहर लगी थी। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय निर्माण के लिए खजाना खोल दिया था। राज्य में कुल 308 ब्लॉक-अंचल में नया भवन के निर्माण के लिए बिहार कैबिनेट ने लगभग 60 अरब की राशि की स्वीकृति दी थी। इसके साथ ही साथ सरकार ने कुल 55 अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के कारण कैबिनेट की कई बैठकें नहीं बुलाई जा सकी थीं लेकिन अब 4 फरवरी को सीएम ने बैठक बुला ली है। ऐसे में नौकरी की आस लगाए लोगों को एक बार फिर से उम्मीद जगी है। चुनावी साल होने के कारण सरकार नौकरी समेत कई अन्य बड़े फैसले ले सकती है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था और कहा था कि जो वादा किए हैं उसे पूरा करने के बाद ही जनता के बीच वोट मांगने के लिए जाएंगे।