Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
14-Sep-2025 02:15 PM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के सुपौल जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन स्थित एनएच-106 पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक, कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
मृतक युवक की पहचान रामनंदन यादव के 36 वर्षीय पुत्र चंद्रभूषण कुमार उर्फ पप्पू कुमार, निवासी झहुरा, थाना मरौना, जिला सुपौल के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक में 26 वर्षीय राज कुमार है, जो सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सबैला वार्ड-8 के निवासी अनिल कुमार का पुत्र है। दोनों युवक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शनिवार को भागलपुर से BPSC की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मधुबन के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार और ट्रैक्टर के चपेट में उनकी बाइक आ गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
भीषण टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राज कुमार का सिर फट गया, जबकि चंद्रभूषण कुमार का पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान चंद्रभूषण कुमार की मौत हो गई।
घायल राज कुमार की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राज कुमार ने IIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह लगभग एक माह पूर्व छुट्टी लेकर अपने घर आया था। उसकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में गहरी रुचि रही है। वहीं, मृतक चंद्रभूषण कुमार भी लंबे समय से BPSC की तैयारी में जुटा हुआ था।
हादसे के बाद कार और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार चालकों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मृतक चंद्रभूषण कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।