जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
18-Nov-2025 08:14 PM
By First Bihar
BPSC 71st PT Result OUT : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (PT) का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर आधिकारिक पोस्ट साझा कर अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दी।
13 सितंबर को 912 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 को राज्य के 37 जिलों में स्थित कुल 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में 4,71,012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। भारी संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति के कारण यह परीक्षा इस वर्ष बिहार की प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में से एक रही।
14,261 अभ्यर्थी PT में सफल
आयोग की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तीसरी श्रेणी के प्रशासनिक पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। कुछ घंटे बाद परीक्षार्थी बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। BPSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम वेबसाइट पर अपलोड होने में कुछ समय लग सकता है।
PET के लिए 13,368 उम्मीदवार चयनित
प्रारंभिक परीक्षा के बाद होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए 13,368 अभ्यर्थियों को चुना गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग के उप-निरीक्षक एवं अन्य पदों के लिए 893 उम्मीदवारों को PET के लिए योग्य पाया गया है।