Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
29-Sep-2025 07:54 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों कुछ ऐसा है कि दिन में धूप सता रही और रात होते होते बारिश भिगो देती है। ऐसे में आज मौसम विभाग ने सीवान, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज समेत 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर सिस्टम बनने से नम हवाएं बिहार पर मेहरबान हो रही हैं। इसका असर यह कि उत्तर और पूर्वी बिहार में आज हल्की से मध्यम बारिश होगी, कहीं-कहीं तेज हवाएं और बिजली की गड़गड़ाहट भी उपस्थिति दर्ज कराएंगी पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में अभी धूप और उमस का जोर रहेगा, लेकिन रात तक बादल बरस सकते हैं।
पटना में दिन का तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और रात का 26-27 डिग्री के आसपास रहेगा। उमस का स्तर 80% से ज्यादा होने से पसीने से लोगों की हालत खराब होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 सितंबर से बारिश तेज होगी और 2 से 6 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बरसात का अनुमान है। नवरात्रि में पूजा पंडाल सजाने वाले आयोजकों को सावधानी बरतनी होगी। बारिश से पंडाल भीग सकते हैं और 40-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं टेंट्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वाटरप्रूफ शेड्स, मजबूत स्ट्रक्चर और ड्रेनेज की व्यवस्था जरूरी है। निचले इलाकों में जलभराव का खतरा भी बढ़ेगा।
किसानों के लिए यह बारिश राहत की सांस लाई है। सितंबर में 30% कम बारिश से धान की फसलें मुश्किल में थीं। अब अक्टूबर की यह बरसात खेतों को नमी देगी, यह देर से बोई फसलों के लिए फायदेमंद है। लेकिन ज्यादा पानी बाढ़ का सबब बन सकता है। सीमांचल और पश्चिमी बिहार के सीमावर्ती जिले सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, जहां भारी बारिश की चेतावनी है। वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है, इसलिए खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि छाता और रेनकोट हमेशा साथ रखें। बिहार का यह मौसम अब पूरी तरह लोगों को गीला करने के मूड में है और अक्टूबर का पहला हफ्ता तो बादलों के ही नाम रहने वाला है।