ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar weather: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी; कैसा रहेगा...

Bihar weather: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी; कैसा रहेगा कल का मौसम? जानिए

Bihar weather: बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात और भी सर्दीली हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में घने कोहरे आ असर भी देखने को मिल सकता है. आम जनता से सावधान रहने की अपील की गई है.

15-Jan-2025 06:26 PM

By First Bihar

Bihar weather: बिहार में आने वाले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार सूबे के न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे रात ज्यादा सर्दिली होगी. तापमान में अंतर होने के कारण गुरुवार को भी लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी. इतना ही नहीं राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा. पटना समेत जिलों के मौसम में अचानक बदलाव आने से इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सर्द पछुआ हवा के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से आठ डिग्री का अंतर बना हुआ है. पटना सहित नौ शहरों के तापमान में कम अंतर दर्ज किया गया.

गुरुवार की अल सुबह से ही घने कोहरे के कारण सड़कों पर अंधेरा पसरा रहेगा. घने कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवा प्रभावित हो सकती है. पूरे दिन धूप दिखाई नहीं देने से दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. वहीं घर में महिला, वृद्ध व बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. फिलहाल एक-दो दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण घना कोहरे के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है. घना कोहरा से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होगी. लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है. बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में गलन भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है. लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं. पछुआ हवा के कारण निरंतर तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. ठंड से ज्यादा परेशानी दैनिक कार्य करने वाले लोगों को हुई. ठंड से बचाव के लिए लोगों को विभिन्न जगह अलाव तापते देखा गया.