ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar Weather: पटना समेत बिहार के दर्जनभर जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में 26 सितंबर को दर्जनभर जिलों के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी, पटना-गया जैसे जिलों में हल्की-मध्यम बारिश संभव..

26-Sep-2025 07:41 AM

By First Bihar

Bihar Weather: बिहार में मानसून की रफ्तार वैसे तो बिल्कुल धीमी पड़ चुकी है, लेकिन मौसम का मिजाज अब फिर से पलट रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने शुक्रवार, 26 सितंबर के लिए 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, सीवान, बक्सर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तरी बिहार में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के असर से अगले 24-48 घंटों तक यह सिलसिला जारी रह सकता है और नवरात्रि के दौरान भी रुक-रुककर फुहारें पड़ने की उम्मीद है।


गुरुवार को पूरे बिहार में आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन जहानाबाद को छोड़कर कहीं खास बारिश नहीं हुई। पटना में तेज धूप के बाद दोपहर में हल्के बादल छाए रहे मगर वर्षा नहीं हुई। सुपौल और नालंदा में धूप छाई रही, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री के बीच रहा। आज पटना में सुबह धुंध के बाद बादल घिरने की उम्मीद है और दोपहर में हल्की बारिश से ठंडक मिल सकती है। जमुई में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई, लेकिन बाकी जगहों पर धूप और उमस से लोग बेचैन रहे।


येलो अलर्ट वाले जिलों में अगले दो दिनों तक रुक-रुककर तेज फुहारें गिर सकती हैं। यहाँ हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी और कुछ जगहों पर 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। दक्षिणी जिलों में वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है, जहां 65 मिमी तक मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना कम है, पर दक्षिण बिहार में हल्की वर्षा जारी रहेगी। इस साल अब तक 29% कम बारिश हुई है, जो पिछले दो साल (2024 में 19%, 2023 में 23%) से भी कम है।