देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
01-Oct-2025 07:47 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में सितंबर की चिलचिलाती धूप के बाद अब अक्टूबर में बारिश का प्रकोप लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने आज 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही यह भी बताया है कि 2 से 7 अक्टूबर तक भारी वर्षा का दौर चलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर अंडमान सागर से मजबूत होकर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, यह 3 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र के तटों से टकराएगा। इसका असर बिहार के कई जिलों पर पड़ेगा।
पटना में आज तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है, लेकिन बादल छंटते ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा, मगर उमस 80% से ऊपर होने से गर्मी असहज लगेगी। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार जैसे सीमांचल जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में हल्की फुहारें, जबकि बाकी इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा संभव है। IMD ने सलाह दी है कि पेड़ों के नीचे न खड़े हों, खुले खेतों से दूर रहें और बिजली कड़कने पर घरों में शरण लें।
बीते 24 घंटों में बिहार सूखा ही रहा, मुजफ्फरपुर 34 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। लेकिन अब यह नमी भरी हवाएं खेतों को सींचेंगी। खरीफ फसलें सितंबर की 30% कम बारिश से पीड़ित थीं, अब वे राहत पा सकती हैं। मौसम की यह करवट पूजा-उत्सवों में भी बाधा डालने का काम करेगी।