जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
19-Nov-2025 08:45 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मौसम धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक हवा शुष्क बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद ठंड लोगों को अपना असली रूप दिखाने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पछुआ हवाओं और ला नीना के प्रभाव से नवंबर में ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला जाएगा। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही सड़क पर कोहरा छाने की वजह से वाहन चालकों को भी सतर्क रहना पड़ेगा।
मंगलवार को पटना सहित 20 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा है। पटना का पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्णिया 31.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। शुष्क मौसम की वजह से दिन सामान्य ही रहा, लेकिन सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही। उत्तरी जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा जबकि पूर्णिया में विजिबिलिटी महज 1000 मीटर रह गई।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 22 नवंबर के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। फिर यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आएगा। फिलहाल तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान स्थिर ही रहेगा।
हालांकि, ला नीना के प्रभाव से इस साल सर्दी सामान्य से 15-20 दिन ज्यादा चलेगी। इस बार दिसंबर से फरवरी के अंत तक ठंड का प्रकोप रहेगा। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है। लोगों को मास्क पहनने और बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है।