जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
16-Nov-2025 08:40 AM
By First Bihar
Bihar News: नवंबर अभी आधा भी नहीं बीता है लेकिन बिहार में सर्दी ने अभी से ही जनवरी जैसी ठिठुरन पैदा कर दी है। शनिवार रात को पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़क गया है और कई जिलों में सड़कों पर दूधिया कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने चेताया है कि यह ठंड अभी रुकेगी नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में और तेज होगी। पटना-गया-बक्सर जैसे जिलों में सुबह-शाम की सिहरन ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। विशेष चिंता की बात यह है कि ठंड के साथ अब हवा भी जहरीली हो गई है और पटना का AQI 299 तक पहुंच गया है।
रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण बिहार के सीमावर्ती जिलों में ठंड सबसे ज्यादा है। रोहतास के नौहट्टा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, गया में 10.1, नवादा 10.5, बक्सर 10.8, शेखपुरा 10.9 और पटना में 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। फ़िलहाल लगभग पूरे बिहार का पारा 15 डिग्री से नीचे है। उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे ठंड लोगों को और चुभ रही।
अगले 1-2 दिनों तक दिन का तापमान 20-30 डिग्री के बीच रहेगा, लेकिन कोहरे की वजह से दिन में धूप का असर कम रहेगा। हवा में नमी की कमी से प्रदूषक कण फंसकर रह गए हैं जिस वजह से हालात और खराब हो रहे। पटना के बीआईटी परिसर के पास AQI 299 हो गया है जो 'खराब' श्रेणी में आता है। PM2.5 का स्तर मानक से कई गुना ज्यादा है। सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन बढ़ गई है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। डॉक्टरों ने लोगों को मास्क लगाने और बाहर कम निकलने की सलाह दी है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालय में जल्दी बर्फबारी से ठंडी हवाएं बिहार तक तेज पहुंच रही हैं। अगले हफ्ते रात का पारा 10-16 डिग्री के बीच रहेगा या उससे कम भी हो सकता है। कोहरे की वजह से सड़क हादसे बढ़ सकते हैं इसकी सावधानी बरतनी बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।