बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो
21-Jan-2025 07:00 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather News: बिहार के मौसम में उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और तापमान बढ़ने के कारण लोगों को ठिठुरन से राहत मिल रही है तो वहीं शाम होने के बाद से लेकर अगले दिन सुबह तक बनी रहती है। अगले दो से तीन दिनों तक बिहार का मौसम कुछ इसी तरह का रहने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के 29 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 20 जनवरी को बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है।पछिया हवा के कारण सुबह और शाम में कनकनी बनी रहेगी। 21 जनवरी से तेज धूप निकलने से दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि होगी। वहीं 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों में 20 जनवरी को घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार के कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह कोहरे के समय पूरी सावधानी बरतें। खासकर गाड़ी चलाते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात में बाधा और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करें। तापमान में कमी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में गर्म कपड़े पहनें और गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें।