जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
24-Nov-2025 07:52 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में नवंबर का अंतिम सप्ताह ठंड, कोहरे और प्रदूषण की खतरनाक तिकड़ी से जूझ रहा है। आज 24 नवंबर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे तक लुढ़क सकता है, जबकि सुबह का कोहरा विजिबिलिटी को 600 मीटर तक सीमित कर देगा। इधर हाजीपुर फिर सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, यहाँ का AQI 212 पहुंच गया है और लोगों का सांस लेना मुश्किल है। पटना में 150 AQI के साथ मध्यम प्रदूषण है।
रविवार को पटना सहित 24 जिलों में रात का तापमान 1-2 डिग्री गिरा। फारबिसगंज में अधिकतम 31.2°C रिकॉर्ड हुआ। किशनगंज की सबसे ठंडी रात 12.3°C रही। पूर्णिया, गया और तराई इलाकों में कोहरा सबसे घना रहा और दृश्यता 600 मीटर तक सिमट गई। सड़कें 'ब्लाइंड' हो गईं और गाड़ियां रेंगने लगीं। पछुआ हवाओं की 30 किमी/घंटे की रफ्तार ने सुबह-शाम की ठिठुरन दोगुनी कर दी है। IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से 27-28 नवंबर तक हल्की बारिश हो सकती है, यह ठंड को और तेज कर देगी।
जबकि दिन के समय हल्की धूप लोगों को राहत देगी और अधिकतम तापमान 26-30°C के बीच रहेगा। उत्तर बिहार (मुजफ्फरपुर, दरभंगा) में ठंड ज्यादा प्रभावित करेगी, जबकि दक्षिण (गया, आरा) में भी 11-13°C के आसपास न्यूनतम तापमान रहेगा। प्रदूषण के कारण हाल में सांस, अस्थमा और बीपी के मरीज बढ़े हैं। हाजीपुर, पटना, भागलपुर में AQI मध्यम से खराब श्रेणी में प्रवेश कर चुकी है। नगर निगम ने सड़कों पर जल छिड़काव बढ़ा दिया है।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी, लेकिन पछुआ का असर तीन दिनों तक रहेगा। लोगों को गर्म कपड़े, मास्क पहनने और सुबह-शाम बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है। किसानों को फसल सुरक्षा और यात्रियों को धीमी ड्राइविंग की हिदायत दी गई है। IMD लगातार निगरानी रख रहा है।