जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
05-Nov-2025 09:40 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में इन दिनों अब धीरे-धीरे सर्द हवाओं ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह उठते ही मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गोपालगंज, सीतामढ़ी और गया जैसे कई जिलों हल्के से घना कोहरा छा जा रहा है। नदियों-तालाबों के किनारे तो विजिबिलिटी 200 मीटर तक सिमट गई है और लोग स्वेटर-जैकेट निकाल चुके हैं, हालांकि, दिन चढ़ते ही सूरज की किरणें मौसम को सुहाना बना देती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार वर्तमान में पछुआ हवाएं 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इनका असर यह है कि न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री और अधिकतम 28 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है। मंगलवार को मधुबनी सबसे गर्म (33 डिग्री) और औरंगाबाद सबसे ठंडा (16.9 डिग्री) रहा। कोहरे से सड़क-रेल यातायात पर भी असर पड़ रहा है और इस दौरान ड्राइवरों को लाइट जलाकर धीरे चलने की सलाह दी गई है।
जबकि बारिश को लेकर भी राहत की खबर है। चक्रवात मोंथा का असर पूरी तरह खत्म हो चुका। अगले दस दिन यानी 15 नवंबर तक बिहार में एक बूंद बारिश नहीं बरसेगी। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। हालांकि 25 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड एकदम कड़क हो जाएगी और रात का पारा 10-12 डिग्री तक लुढ़क सकता है।
वैसे, किसान भाइयों के लिए अच्छी खबर है। ये मौसम रबी फसलों की बुआई के लिए परफेक्ट है। गेहूं, चना, मसूर और सरसों के बीज अब बिना पानी की चिंता के बोए जा सकते हैं। शहरों में लोग धीरे-धीरे सुबह की सैर टाल रहे हैं, लेकिन दोपहर में पार्क और बाजार फिर गुलजार हो जाते हैं। कुल मिलाकर कहें तो बिहार अभी नरम ठंड का मजा ले रहा है।