दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Dec-2025 10:34 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार ने हाईवे पर VVIP गाड़ियों से TOLL TAX वसूली रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्य सचिव से लेकर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों की सरकारी गाड़ियों से टोल शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष निर्देश जारी किया है।
परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सभी संबंधित VVIP को पत्र भेजकर अपनी सरकारी गाड़ियों पर Exempted FASTag लगवाने और एनएचएआई (NHAI) के Exemption Portal पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने का अनुरोध किया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत सभी पात्र वाहनों को अगले 3 महीने के अंदर पोर्टल पर रजिस्टर कराना अनिवार्य है।
फिलहाल सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों की वीवीआईपी सरकारी गाड़ियां रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद टोल प्लाजा पर बिना रोके गुजर रही हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि टोल प्लाजा पर VVIP वाहनों को रोके जाने से कई बार महत्वपूर्ण बैठकों व कार्यक्रमों में देरी होती है। इसी कारण उनकी सुविधा और समय की बचत के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
कौन-कौन VVIP होंगे टोल टैक्स से मुक्त?
मुख्यमंत्री
लोकसभा अध्यक्ष
राज्यसभा सभापति
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
सांसद और विधायक
सभी मंत्री
विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायाधीश
राज्य के वर्तमान एवं पूर्व विधायक
पूर्व मुख्यमंत्री
विधान पार्षद (एमएलसी)