ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
03-Jul-2025 12:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर इस कार्यक्रम में शामिल कर्मियों के तबादले पर रोक लगा दी गई है।
इस संबंध में मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और डीएम को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महत्व का है और सबसे पहले बिहार में लागू किया जाना है, इसलिए इसमें शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की 100 प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ की भूमिका इस कार्यक्रम में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन पदों पर कार्यरत शिक्षक, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, कचहरी सचिव, पंचायत सचिव और टोला सेवकों के तबादले फिलहाल नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन कर्मियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है, उनके विभागीय कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं।