ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना

हटाए गए नाम जोड़े गए नामों से ज्यादा, कांग्रेस ने बिहार के फाइनल वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

बिहार की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हटाए गए नाम जोड़े गए नामों से कहीं ज्यादा हैं और कई पात्र मतदाताओं के नाम जानबूझकर काटे गए।

बिहार

30-Sep-2025 10:38 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसकी प्रति सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। इस सूची पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गंभीर सवाल उठाए हैं। राजेश राम ने कहा कि इस बार मतदाता सूची से हटाए गए नाम, जोड़े गए नामों की तुलना में कहीं ज्यादा हैं। 


कांग्रेस कार्यकर्ता हटाए गए और जोड़े गए नामों का गहन मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि यह मुद्दा यहीं समाप्त नहीं होगा और पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त जहां इस प्रक्रिया को सफल बता रहे हैं, वहीं वास्तव में इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गहरे सवाल खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कई पात्र मतदाताओं के नाम जानबूझकर सूची से हटा दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची की समीक्षा करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इससे वंचित न रह जाए।


उन्होंने एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया को भी छलावा करार दिया और कहा कि इसे इतनी लापरवाही और अपारदर्शिता से किया गया कि अंततः न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। आंकड़ों के अनुसार, 24 जून को एसआईआर की शुरुआत से लेकर अंतिम सूची जारी होने तक कुल 69 लाख 30 हजार 817 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसमें दावा-आपत्ति और एसआईआर के आंकड़े भी शामिल हैं। वहीं, इस अवधि में 21 लाख 53 हजार 343 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए।


एसआईआर शुरू होने से पहले मतदाता सूची में 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 मतदाता दर्ज थे। प्रक्रिया के दौरान 22 लाख 34 हजार 136 मतदाता मृत पाए गए, जबकि 6 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम दोहरी प्रविष्टि में मिले। इसके अलावा, 36 लाख 44 हजार 939 मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित पाए गए। अंतिम मतदाता सूची में अब 7 करोड़ 41 लाख 92 हजार 357 योग्य मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।