Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
27-Sep-2025 08:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए बड़ी बैठकें तय की हैं। EC की एक उच्चस्तरीय टीम 4 और 5 अक्तूबर को बिहार दौरे पर आएगी। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद ही विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
चुनाव आयोग की टीम 4 अक्तूबर को पटना पहुंचेगी और राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। अगले दिन, 5 अक्तूबर को सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर अहम समीक्षा बैठक होगी।
इससे पहले, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दो दिवसीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 30 सितंबर को सभी जिलों के DM, SP/SSP, IG और DIG के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी। इसी दिन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी किया जाएगा।
वहीं 1 अक्टूबर को CAPF के नोडल अधिकारी, CEO, SPNO और प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की टीम के दिल्ली लौटने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में यह दौरा और बैठकें बेहद अहम मानी जा रही हैं।