ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: पांच सालों में 'मांझी' की डिमांड 3 गुणा...

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: पांच सालों में 'मांझी' की डिमांड 3 गुणा बढ़ी...HAM के नेता-कार्यकर्ता 40 सीटों पर ठोक रहे दावा

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. एनडीए के अंदर हम ने सीटों को लेकर अपनी डिमांड को सार्वजनिक किया है. मांझी ने कहा है कि हमारी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा पाले हुए हैं.

16-Jan-2025 01:08 PM

By Viveka Nand

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार एनडीए के घटल दल के नेताओं की डिमांड सामने आने लगी है. शुरूआत केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने की है. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि पार्टी के नेता 40 सीट की इच्छा पाले हुए हैं. हमें कम से कम 20 सीटें मिलनी चाहिए. जीतनराम मांझी ने कहा कि हमें भूखे लगेगी तो घर में ही न मांग करेंगे ? बता दें, 2020 के विधानसभा चुनाव में जीतराम मांझी की पार्टी को सात सीटें मिली थी,जिसमें चार पर जीत मिली थी. 

कम से कम 20 सीट मिले- मांझी 

जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि पटना के गांधी मैदान में जल्द ही कार्यकर्ताओं का जुटान होगा.2-3 लाख कार्यकर्ताओं का जुटान होगा. हम के संरक्षक ने कहा कि वे पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं, फिर भी हम कह रहे कि विधानसभा चुनाव के सीट बंटवारे में कम से कम 20 सीट आये . उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का कहना है कि चालीस सीट पर लडें. हमें कार्यकर्ताओं की मांग को देखना होगा. हम एनडीए में हैं. मोदी जी हमलोगों से मोहब्बत करते हैं. यह प्यार और कहां मिलेगा. हमको भूख लगेगी तो परिवार में खाना नहीं मांगेंगे और कहां मांगेंगे.. यह लड़ाई हुई ? जीतन राम मांझी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की फीलिंग के अनुसार हम काम करेंगे. वैसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बोल रहे हैं ज्यादा सीट मिले, हम तो संरक्षक हैं . इस नाते हम चाह रहे हैं कि 20 सीट मिले. अगर हम 20 सीट जीत लेते हैं तो सरकार में हम जो चाह रहे वो करवा लेंगे. 

बता दें, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के शकूराबाद बाजार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. मांझी ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव है. सभी दल अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए एकजुट रहने के लिए विधानसभा स्तर के कार्यक्रम कर रहे हैं. इसी क्रम में हमने अपनी पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता  बैठक एवं मिलन समारोह आयोजित किया है.