Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
31-Dec-2025 04:40 PM
By Viveka Nand
Bihar Transport News: बिहार में गाड़ियों के मैन्युअली फिटनेस टेस्ट पर पूर्णरूपेण रोक लगा दी गई है. अब किसी भी जिले में आरटीओ/एमवीआई मैन्यूअली फिटनेस टेस्ट कर सर्टिफिकेट जारी नहीं कर सकते. गाड़ियों का फिटनेस जांच केवल ऑटोमेटिक फिटनेस जांच केंद्रों के माध्यम से ही होंगे. नए साल यानि 1 जनवरी 2026 से यह प्रभावी होगा.
परिवहन मंत्रालय ने 26 दिसंबर को ही भेजा है पत्र
इस संबंध में सड़क परिवहन मंत्रालय ने 26 दिसंबर 2025 को बिहार के परिवहन सचिव को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है. परिवहन सचिव को भेजे पत्र में सड़क परिवहन मंत्रालय ने 17 नवंबर, 2025 के पत्र का संदर्भ दिया है, जिसमें यह बताया गया है कि आरटीओ को मैन्युअल फिटनेस परीक्षण आयोजित करने और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार नहीं होगा. 1 जनवरी 2026 से यह व्यवस्था लागू होगी.
पटना के दो एटीएस से सात जिलों को टैग किया गया
जिन जिलों में पहले से ही एटीएस संचालित हैं, वहां तो पहले से ही मैन्युअल फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक है. जिन जिलों में एटीएस संचालित नहीं हैं, उन जिलों को पटना के दो स्वचालित फिटनेस जांच केंद्र, सासाराम,हाजीपुर और नालंदा के केंद्रों से टैग किया गया है. पटना के दो एटीएस पर अगल-बगल के सात जिलों को टैग किया गया है. वहीं वैशाली के ऑटोमेटेड फिटनेस जांच सेंटर से तीन जिलों को टैग किया गया है. जबकि औरंगाबाद और नालंदा के एटीएस से पांट-पांच जिलों को टैग किया गया है. मंत्रालय के पत्र में आगे कहा गया है कि यह भी निर्णय लिया गया है कि पड़ोसी राज्यों में एटीएस की उपलब्धता के आधार पर अन्य जिलों को टैग किया गया है.
फर्जीवाड़े के आरोप में तीन एटीएस हैं बंद
बता दें, बिहार में वैसे तो कुल आठ स्वचालित फिटनेस जांच केंद्र हैं. इनमें पटना में 3, भागलपुर, वैशाली,सासाराम, दरभंगा और नालंदा में 1-1 सेंटर हैं. लेकिन पटना के एक, भागलपुर और दरभंगा का एटीएस पर गंभीर आरोप लगे. आरोप है कि गाड़ियों की पहुंच के बिना ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए. इस आरोप में परिवहन मंत्रालय ने सूबे के तीन एटीएस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. इ तीनों एटीएस के माध्यम से गाड़ियों की जांच नहीं हो रही. परिवहन मंत्रालय में फर्जीवाड़ा करने वाले इन तीनों सेंटर्स की जांच कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.