ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

Bihar Transport Department : 7वीं पास युवक-युवतियों के लिए सुनहरा मौका, बस करें ये छोटा सा काम और तुरंत पाएं नौकरी

बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने की शुरुआत हो चुकी है। नए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने पदभार संभालते ही बड़े बदलावों का रोडमैप तैयार करते हुए कई अहम फैसलों को हरी झंडी दे दी है। इ

25-Nov-2025 10:28 AM

By First Bihar

Bihar Transport Department : बिहार में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक, सुरक्षित और जनहितकारी बनाने के लिए नई पहल शुरू हो गई है। नए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने विभाग की कमान संभालते ही बड़े स्तर पर बदलावों का रोडमैप तैयार कर दिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों को मंजूरी दी। उनके इन फैसलों से राज्य की परिवहन व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद की जा रही है।


सबसे बड़ा और जनहितकारी निर्णय सरकारी बसों में कंडक्टर पद की योग्यता से जुड़ा है। मंत्री ने घोषणा की कि अब कंडक्टर बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं के बजाय 7वीं पास कर दी जाएगी। इससे ग्रामीण इलाकों के उन युवाओं को रोज़गार का बड़ा अवसर मिलेगा, जो कम पढ़े-लिखे होने के कारण इस तरह की नौकरियों से वंचित रह जाते थे। श्रवण कुमार ने इसे “युवा सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम” बताया।


पदभार ग्रहण समारोह में अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, राज्य परिवहन आयुक्त अभिषेक द्विवेदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। बैठक के दौरान मंत्री ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में विभाग पूरी तरह बदला हुआ नज़र आएगा। उन्होंने बस अड्डों और परिवहन ढांचे को मजबूत करने के लिए कई जरूरी निर्देश जारी किए। आधुनिक ड्राइविंग ट्रैक के निर्माण को जल्द पूरा करने, बस स्टैंडों पर पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही बस स्टैंड और स्टॉपेज की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को तुरंत हटाने का भी निर्देश दिया गया।


चालक कल्याण योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री ने ड्राइवरों को परिवहन व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके हितों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, यूनिफॉर्म और पेंशन जैसी सारी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने का आदेश दिया।


राज्य परिवहन निगम की पुरानी और जर्जर बसों को डंप करने के बजाय उनकी नीलामी प्रक्रिया को तेज करने का भी निर्णय लिया गया है। नीलामी से मिलने वाली राशि से नई बसें खरीदी जाएंगी, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक बस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।


सरकार ने सभी प्रमुख मार्गों पर सरकारी बस सेवाओं का विस्तार करने का भी फैसला किया है। इससे निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन मिलेगा। बैठक में अपर सचिव प्रवीण कुमार, निगम प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री के इन नए कदमों से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बिहार की सड़कों पर परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव दिखाई देगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।