खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Sep-2025 07:24 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में आज से राज्य की पहली डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हो गई है। इस सेवा का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने जेपी गंगा पथ (गंगा ड्राइव) पर किया। यह सेवा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) की ओर से शुरू की गई है और इसका उद्देश्य पर्यटकों को राजधानी पटना के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से रूबरू कराना है।
यह डबल डेकर बस दीघा रोटरी से पटना सिटी के कंगनघाट तक संचालित की जाएगी। उद्घाटन के दिन यह सेवा दोपहर 12:30 बजे दीघा रोटरी के पास से शुरू हुई। बस का किराया 100 रुपये निर्धारित किया गया है। फिलहाल इस रूट पर केवल एक बस चलाई जा रही है, लेकिन सफल संचालन की स्थिति में भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
इस दोमंजिला बस की सबसे बड़ी खासियत है इसका ऊपरी डेक, जहां से पर्यटक खुली हवा में यात्रा करते हुए गंगा नदी, घाटों, ऐतिहासिक मस्जिदों, मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य दर्शनीय स्थलों का आनंद ले सकते हैं। बस का रूट इस तरह से तय किया गया है कि यह पटना के प्रमुख पर्यटक स्थलों को कवर करे।
पर्यटन विभाग की योजना के अनुसार, इस बस में एक प्रशिक्षित गाइड भी तैनात किया जाएगा जो यात्रियों को प्रत्येक स्थल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की जानकारी देगा। इससे यह सेवा केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि एक मोबाइल टूर गाइड के रूप में कार्य करेगी।
इस बस में यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं है, जिसमें उपरी मंजिल ओपन रूफ (खुली छत) के साथ वातानुकूलित निचली मंजिल भी है। इसके साथ ही लाइव गाइडेड टूर, जीपीएस ट्रैकिंग सुविधा, यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और इमरजेंसी अलार्म सिस्टम शामिल है।
पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने उद्घाटन के मौके पर कहा, "यह सेवा न केवल पटना की सुंदरता को दिखाने का एक जरिया है, बल्कि यह राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। यदि यह पहल सफल रहती है, तो इसे अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा।"
पर्यटन विभाग के अनुसार, आने वाले महीनों में नालंदा, गया और राजगीर जैसे पर्यटन स्थलों पर भी इस तरह की डबल डेकर बस सेवाओं की शुरुआत की जा सकती है। इसके अलावा, पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा और बहुभाषी गाइडिंग सिस्टम भी विकसित किया जा रहा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...