ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Terrorist in Bihar: बिहार में 3 पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की खबर झूठी निकली, सरकार ने कर दिया था 50-50 हजार के इनाम का ऐलान

Bihar Terrorist Entry: बिहार में तीन खतरनाक आतंकियों की घुसपैठ की खबर झूठी निकली है। ADG पंकज दराद ने कहा- जिन पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर दावा किया गया था, वे काठमांडू से सीधे मलेशिया चले गए, बिहार में उनकी एंट्री का कोई सबूत नहीं।

29-Aug-2025 04:32 PM

By FIRST BIHAR

Terrorist in Bihar: दो दिन पहले ये खबर आयी थी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। इस खबर से पूरे राज्य की सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई थी और बिहार पुलिस ने तत्काल अलर्ट जारी करते हुए तीनों संदिग्धों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। लेकिन अब इस पूरे मामले में बिहार पुलिस के शीर्ष अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है।


बिहार में नहीं घुसे आतंकी

बिहार पुलिस के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया है कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि बिहार में किसी भी आतंकी की इंट्री नहीं हुई है।  दरअसल, जिन तीन पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर यह दावा किया जा रहा था कि वे बिहार में दाखिल हुए हैं, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जांच के बाद हकीकत कुछ और निकली।


काठमांडू से दूसरे देश में निकल गये आतंकी

एडीजी ने बताया कि जांच में पाया गया कि ये तीनों पाकिस्तानी नागरिक 8 अगस्त को दुबई से काठमांडू (नेपाल) पहुंचे थे, लेकिन वहां से वे सीधे मलेशिया रवाना हो गए। इस दौरान उनके बिहार की सीमा में दाखिल होने का कोई सबूत या सुराग नहीं मिला। ADG पंकज दराद ने कहा कि इन तीनों व्यक्तियों का जैश-ए-मोहम्मद या किसी अन्य आतंकी संगठन से कनेक्शन है या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। जांच एजेंसियां इस एंगल की भी गहन पड़ताल कर रही हैं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार पुलिस लगातार सतर्क है और सीमावर्ती इलाकों में गहन जांच की जा रही है। लेकिन इस समय तक की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बिहार में आतंकी घुसपैठ की खबरें निराधार साबित हुई हैं। हालांकि इस पूरे प्रकरण ने बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता की परीक्षा जरूर ले ली। पुलिस ने इन खबरों के आधार पर हाई अलर्ट जारी किया था और लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की थी।