ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher Transfer Posting: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर नया अपडेट, जानिए.....

Bihar Teacher Transfer Posting: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर नया अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार?

Bihar Teacher Transfer Posting: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और दूरदराज के स्कूलों में भी शिक्षक तैनात किए गए हैं।

02-Dec-2025 03:24 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher Transfer Posting: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। इस बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि विभाग की तरफ से बनाई गई तबादले की गाइडलाइन पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें ज्यादातर शिक्षकों का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि तबादले स्कूल की जरूरत के हिसाब से किए गए हैं और प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई।


शिक्षा मंत्री ने बताया कि दूरदराज के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य है, इसलिए वहां भी शिक्षक तैनात किए गए हैं। साथ ही यह ध्यान रखा गया कि स्टूडेंट-टीचर अनुपात प्रभावित न हो। सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि सरकारी स्कूलों में छात्रों की सभी जरूरतें पूरी की जाएं और समय पर परीक्षाएं कराई जाएं। इसके अलावा विभाग उच्च शिक्षा की स्थिति सुधारने के लिए भी बड़े कदम उठा रहा है और विश्वविद्यालयों में सेशन को समय पर पूरा करने की कोशिश की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, इस बार करीब 22,732 शिक्षकों को 31 दिसंबर तक नई पोस्टिंग मिल जाएगी। शिक्षकों की पोस्टिंग अलग-अलग फेज में की जाएगी और इसकी प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी। नई पोस्टिंग मिलने के बाद शिक्षकों को तय समय सीमा के भीतर अपने नए स्कूल में ज्वाइन करना होगा। इस फैसले को सरकार ने नए साल का तोहफा बताया है।


जानकारी के अनुसार, नई पोस्टिंग के लिए टीआरई-1 और टीआरई-2 के शिक्षकों को मौका दिया गया था। उन्हें तीन जिलों का विकल्प देने के बाद लगभग 41,684 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इससे यह कहा जा सकता है कि शिक्षकों के महीनों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है और दिसंबर में ही उन्हें उनका नया स्कूल मिल सकता है।