ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher Transfer: बिहार में 261 शिक्षकों का ट्रांसफर, जानिए.. स्कूलों में कब...

Bihar Teacher Transfer: बिहार में 261 शिक्षकों का ट्रांसफर, जानिए.. स्कूलों में कब मिलेगी पोस्टिंग?

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग ने 261 शिक्षकों का तबादला कर दिया है. इन शिक्षकों को 5 से 10 मई के बीच स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा.

02-May-2025 07:26 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher Transfer: बिहार में एक बार फिर से शिक्षा विभाग ने 261 शिक्षकों का तबादला कर दिया है। इन सभी शिक्षकों का अंतरजिला तबादला किया गया है। शिक्षा विभाग की समिति के द्वारा फैसला लेने के बाद प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने तबादले का आदेश जारी किया है। इन शिक्षकों को 5 से 10 मई के बीच स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा।


दरअसल, बिहार में सरकारी विद्यालयों के 261 शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया गया है। यह तबादले शिक्षकों की इच्छा के आधार पर किए गए हैं। इस संबंध में निर्णय शिक्षा विभाग की विशेष कमेटी द्वारा एक बैठक में लिया गया। बैठक के उपरांत प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला के हस्ताक्षर से संबंधित शिक्षकों के अंतरजिला स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए हैं। 


इसके साथ ही स्थानांतरित शिक्षकों की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार, स्थानांतरित शिक्षकों को 5 मई से 10 मई के बीच विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। इन शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दो शपथ पत्र भी जमा करने होंगे। पहला शपथ पत्र यह होगा कि यदि उनके द्वारा दी गई जानकारी गलत पाई जाती है, तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।


दूसरे शपथ पत्र में यह स्वीकार करना होगा कि वे आवंटित जिला स्वीकार करते हैं और यदि प्राथमिकता के अनुसार रिक्ति उपलब्ध नहीं होती है, तो वे निकटतम विद्यालय में पदस्थापन स्वीकार करेंगे। बता दें कि अब तक राज्य में 47 नियमित शिक्षक, 260 गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक, 10,225 महिला शिक्षक तथा 2,151 पुरुष शिक्षकों का अंतरजिला तबादला किया जा चुका है।