ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका

Bihar School News: बिहार के इन जिलों में 8वीं तक के सभी स्कूल इस दिन तक बंद, DM ने जारी किया आदेश

Bihar School News: बिहार के गोपालगंज, सीवान और शिवहर में 8वीं तक के सभी स्कूल ठंड और शीतलहर के कारण बंद, उच्च कक्षाओं की पढ़ाई समय पर जारी रहेगी।

06-Jan-2026 09:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar School News: बिहार में भीषण ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। ठंड के कारण आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूली बच्चों की परेशान ठंड में बढ़ जाती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े इसको ध्यान में रखते हुए कई जिलों में 8वीं तक की कक्षाओं का संचालन बंद कर दिया है। 


इसी बीच गोपालगंज, सीवान और शिवहर में 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। तीनों जिलों के डीएम ने 8वीं तक की कक्षाओं के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है और सख्त निर्देश जारी किया है कि ऐसे में अगर कोई भी निजी और सरकारी स्कूल इस आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।


गोपालगंज में भीषण ठंड को देखते हुए 7 से 8 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय, प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई पर रोक रहेगी। 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेंगी। प्री-बोर्ड, बोर्ड व विशेष कक्षाएं आदेश से मुक्त रहेंगी। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।


वहीं बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए शिवहर जिला प्रशासन के द्वारा जिला में 8वीं तक से सभी सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्रों सहित कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 8 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। ठंड/मौसम की स्थिति को देखते हुए इसके पश्चात पुनः निर्णय लिया जाएगा।


वहीं सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने ठंड और शीतलहर को लेकर आदेश जारी किया है। सीवान में 8वीं तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जिला प्रशासन की तरफ से दिया गया है। 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं -बोर्ड, बोर्ड व विशेष कक्षाएं आदेश से मुक्त रहेंगी।