ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले छात्र-छात्राओं को नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, छात्रवृत्ति योजना की राशि हुई दोगुनी

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना की राशि को दोगुना कर दिया गया है, जिससे पहली से दसवीं तक के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

03-Oct-2025 06:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के स्कूली छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दे दी है। बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना की राशि को दोगुना कर दिया है। सरकार ने शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दे दी है। 


सरकार ने बिहार के सभी प्राथमिक मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से दसवीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री बालक बालिका छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप को बढ़ाया गया दिया है।


कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद राज्य में पहली से चौथी तक के छात्रों को 600 रुपए के बदले अब 1200 रुपए छात्रवृत्ति मिलेंगे जबकि पांचवी से छठी वर्ग के छात्रों को 1200 की बजाय अब 2400 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी।


वहीं सातवीं और आठवीं वर्ग के छात्रों को 1800 रुपए के बदले अब बढ़ी हुई राशि 3600 रुपए दी जाएगी जबकि कक्षा नवमी और दसवीं के छात्रों को 1800 रुपए से बढ़ी हुई राशि अब 3600 रूपये छात्रवृति के तौर पर मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से गरीब छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।