NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य
14-Jun-2025 10:11 PM
By First Bihar
PATNA: राज्य की नदियों से बालू खनन पर 15 जून से 30 सितंबर 2025 तक पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला बिहार सरकार ने लिया है। यह रोक हर साल मानसून के दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाया जाता है। इस बार भी मानसून से पहले यह पाबंदी लगायी गयी है। इस दौरान न तो किसी भी घाट से बालू की खुदाई की जा सकेगी और न ही किसी बंदोबस्तधारी को खनन की अनुमति दी जाएगी।
खान एवं भूतत्व विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को स्पष्ट निर्देश जारी किये हैं। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि इस अवधि में राज्य में बालू की कोई किल्लत नहीं होगी। निर्माण कार्यों में उपयोग के लिए पहले से ही 30 लाख क्यूबिक फीट (CFT) से अधिक बालू का भंडारण घाटों के सेकेंडरी लोडिंग प्वाइंट्स पर किया गया है। इसके अलावा जब्त बालू और लाइसेंस प्राप्त स्टॉकधारियों के पास भी पर्याप्त मात्रा में बालू उपलब्ध रहेगा।
बता दें कि बिहार में हर साल करीब 50 करोड़ CFT बालू की खपत होती है। लेकिन अवैध खनन की वजह से वास्तविक निकासी सरकारी रिकॉर्ड से कम रह जाती है। सरकार इस असंतुलन को रोकने के लिए मानसून के दौरान खनन पर रोक लगाकर पर्यावरण और नदी तंत्र को पुनर्जीवित करने का प्रयास करती है। इस बार की पाबंदी भी राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों का पालन करते हुए लगाई गई है, ताकि नदियों में रहने वाले जलीय जीवों की रक्षा हो सके और मानसून के दौरान होने वाले प्राकृतिक क्षरण को रोका जा सके।
खनन पर रोक के साथ-साथ राज्य के बाहर बालू भेजने पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे कैमूर और झारखंड से लगे गया, नवादा जैसे जिलों से अन्य राज्यों को होने वाली आपूर्ति पर भी रोक रहेगी। इस अवधि में ई-चालान जारी नहीं किए जाएंगे और आपदा प्रबंधन समूह इस पर निगरानी बनाए रखेगा।
खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव दिवेश सेहरा ने भी स्पष्ट किया है कि केवल खनन पर प्रतिबंध है, परिवहन पर नहीं। यानी, पहले से भंडारित बालू की ढुलाई और बिक्री जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्टॉक पॉइंट्स पर पर्यवेक्षण के इंतजाम किए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं को बालू की कमी का सामना न करना पड़े।
बिहार में इस समय कुल 457 पीला बालू घाट अधिसूचित हैं, जिनमें से 161 घाट चालू हैं। वहीं 37 घाटों को सरेंडर कर दिया गया है और उनकी दोबारा बंदोबस्ती की प्रक्रिया जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस बार स्टॉक व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाया गया है ताकि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों की जरूरतें पूरी की जा सकें।
मानसून के दौरान निजी क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गति धीमी हो जाती है, क्योंकि लोग कृषि कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन सरकारी परियोजनाएं जैसे पुल-पुलिया निर्माण, PMAY (प्रधानमंत्री आवास योजना) और अन्य अधोसंरचना कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए विभाग विशेष ध्यान देगा। प्रशासन द्वारा किए गए भंडारण और निगरानी के उपायों से उम्मीद है कि इस मानसून में राज्य को बालू संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।