Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
29-Aug-2025 06:39 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा–अभियान को गति मिलनी शुरू हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों से अपील के बाद हालात बदल गए हैं। 29 अगस्त की शाम तक 2817 विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी काम पर लौट आए हैं।काम पर लौटे सभी संविदा कर्मियों ने अपने–अपने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पास योगदान दे दिया है।
रैयतों में उत्साह, अब तक दो लाख आवेदन
शिविरों में रैयतों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अब तक करीब दो लाख आवेदन रैयतों द्वारा शिविरों में जमा कराए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक आवेदन अररिया में 21849, औरंगाबाद में 16216, पटना में 10947, गया में 10082 और खगड़िया में 9251 आए हैं। इनमें ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराने, बंटवारा नामांतरण और उत्तराधिकार नामांतरण से संबंधित हैं। अधिकारी मानते हैं कि रैयतों का यह उत्साह इस महा–अभियान की सफलता का संकेत है। सभी रैयत इसमें बढ़–चढ़कर भाग ले रहे हैं।
जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण
विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 3 करोड़ 60 लाख जमाबंदियों में से अबतक 55 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति रैयतों के बीच वितरित कर दी गई है। इसमें एक नंबर पर सीतामढ़ी है जहां 89.99 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण कर दिया गया है। दूसरे नंबर पर रहे वैशाली में 86.19, तीसरे नंबर पर जहानाबाद में 83.38, चौथे नंबर पर गोपालगंज में 81.16, पांचवें नंबर पर शेखपुरा है जहां 80.73 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण कर दिया गया है। शेष प्रतियों का वितरण भी अभियान की अवधि में प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।