ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar ration card: राशन कार्ड नहीं बना है तो कागजात तैयार कर लीजिए, बिहार में इस दिन से शुरू हो रहा विशेष अभियान, सभी पंचायतों में लगेगा कैंप

Bihar ration card: बिहार में 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक सभी पंचायतों में विशेष अभियान शुरू होगा. विशेष अभियान के तहत जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं, उनके लिए कैंप लगाकर राशन कार्ड बनाए जाएंगे।

19-Sep-2025 05:59 PM

By FIRST BIHAR

Bihar ration card: बिहार में जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके लिए एक जरूरी खबर है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे सभी पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाने जा रही है जिनके राशन कार्ड किसी कारण वश नहीं बन पाए हैं। इसके लिए राज्य के सभी पंचायतों में आगामी 22 सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा और कैंप लगाकर पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे।


दरअसल, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पूरे बिहार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभुकों के आच्छादन हेतु कैम्प मोड में दिनांक 22 सितम्बर 2025 से अभियान प्रारंभ कर रहा है। राशन कार्ड निर्गमन हेतु कैम्प का आयोजन प्रत्येक पंचायत मुख्यालय स्तर पर मुख्यतः पंचायत सरकार भवन में रोस्टर के अनुसार 22.09.2025 से 10.10.2025 तक किया जाएगा। 


प्रत्येक कैम्प में सुविधानुसार आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी कम्प्यूटर / लैपटॉप के साथ उपस्थित रहेगें। कैम्प आयोजन के दिन ही प्राप्त सभी आवेदनों को 'Rconline.bihar.gov.in' पर ऑनलाइन करते हुए सभी आवेदकों को रशीद निर्गत कराया जाएगा। 


कैम्प आयोजित किये जाने कि तिथि एवं स्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार कैम्प आयोजन के पूर्व स्थानीय प्रचार-प्रसार माध्यमों से कराया जाएगा। 'Reonline.bihar.gov.in' पर अपलोड किये गये आवेदनों का नियमानुसार जांच करते हुए उनकी पात्रता के आधार पर राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा।