PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल
30-Sep-2025 09:44 AM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार की सियासत में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। चुनावी सरगर्मी बढ़ते ही राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। इसी बीच प्रशांत किशोर के द्वारा बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रशांत किशोर अगर आरोप लगा रहे हैं तो उसके सबूत भी पेश करें, क्योंकि यह मामला जांच का विषय हो सकता है।
चिराग पासवान ने कहा कि, “किस आधार पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं, यह स्पष्ट होना चाहिए। यदि आरोप सही हैं और सबूतों के साथ पेश किए जा रहे हैं तो इसके ऊपर विचार करेंगी यह जांच का विषय है। लेकिन अगर यह केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया गया है तो जिन पर आरोप लगे हैं, वे मानहानि का मुकदमा भी कर सकते हैं।”
चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी जोरदार हमला बोला। दरअसल, राजद की ओर से यह कहा गया था कि पिछड़ा वर्ग उनका पावर बैंक है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि राजनीति को जातियों में बांटना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि, “बताइए किस तरह से जाति में बांटा जा रहा है। हमने कभी ऐसा नहीं किया। हम हमेशा कहते हैं कि सब लोग एक हैं। युवाओं को भी जात में बांटना राजद और लालू प्रसाद यादव की सोच हो सकती है, लेकिन हमारी सोच कभी नहीं हो सकती।”
आज बिहार का नया वोटर लिस्ट भी जारी हुआ है। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि यह लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा है और यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट को लेकर कोई शिकायत होगी तो उसे चुनाव आयोग देखेगा। इसमें केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे हर मुद्दे पर बेवजह केंद्र सरकार को घसीटते हैं। चिराग ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र निकाय है और वह अपना काम कर रहा है। वोटर लिस्ट सही होगा या उसमें गड़बड़ी है, यह जांचना भी चुनाव आयोग का काम है। ऐसे में विपक्ष को बार-बार केंद्र सरकार पर आरोप लगाने से बचना चाहिए।
तेजस्वी यादव पर हमला
तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर भी चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी ने कहा था कि बिहार सरकार में घोटालेबाज मंत्री और भ्रष्ट अधिकारियों की एक लंबी लिस्ट उनके पास है। इस पर चिराग ने कहा कि विपक्ष की दिक्कत यह है कि वह घबरा गया है। उन्होंने कहा कि, “बिहार में लगातार विकास का काम हो रहा है। महिलाओं को रोजगार और आर्थिक सहयोग देने के लिए सरकार गंभीरता से योजनाएं चला रही है। विपक्ष को यह सब रास नहीं आ रहा और वे केवल घोटाले की राजनीति कर रहे हैं।”
महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर चिराग ने विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि राजद केवल वादे करता है, लेकिन एनडीए सरकार ने उन वादों को हकीकत में बदलकर दिखाया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव महिलाओं को ₹2500 प्रति माह देने की बात करते थे, लेकिन हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए वास्तविक योजनाएं लागू की हैं।
चिराग पासवान ने बताया कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। पहले चरण में उन्हें ₹10,000 की सहायता दी जा रही है और आने वाले समय में यह राशि ₹2,00,000 तक पहुंचाई जाएगी। यह राशि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार चुनने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सीधे यह कह रही है कि महिलाएं रोजगार का विकल्प चुनें, हम उन्हें आर्थिक सहयोग देंगे। यह किसी दिखावे या महज़ चुनावी वादे के लिए नहीं बल्कि उनके जीवन में वास्तविक सुधार लाने के लिए किया जा रहा है।
इधर,चिराग पासवान ने एक ओर जहां प्रशांत किशोर के आरोपों को गंभीर करार देते हुए जांच की बात कही, वहीं विपक्ष पर लगातार जातिगत राजनीति करने और केंद्र सरकार को बेवजह कटघरे में खड़ा करने का आरोप लगाया। महिलाओं को लेकर सरकार की योजनाओं का जिक्र कर उन्होंने यह भी स्पष्ट करने की कोशिश की कि एनडीए सरकार केवल वादे नहीं, बल्कि जमीनी काम कर रही है।
प्रेम राज की रिपोर्ट