ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Politics: बिहार के एक 'विधायक' ने SDO के खिलाफ किया कंप्लेन...DM से...

Bihar Politics: बिहार के एक 'विधायक' ने SDO के खिलाफ किया कंप्लेन...DM से कराई गई जांच, अब सरकार ने क्या कहा...

Bihar Politics: राजद के एक विधायक ने एक अनुमंडल पदाधिकारी की शिकायत की. शिकायत के बाद जिलाधिकारी से जांच कराई गई. रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने तत्कालीन एसडीओ को सचेत रहने को कहा है.

13-Jan-2025 06:34 PM

By Viveka Nand

Bihar Politics: बिहार के एक अनुमंडल पदाधिकारी ( SDO) के खिलाफ विधायक ने कंप्लेन किया. विधायक ने इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से शिकायत की थी. तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. साथ ही फोन बंद रखने की शिकायत की गई थी. विधायक की शिकायत के बाद जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट की समीक्षा की गई. इसके बाद आरोपी तत्तकालीन एसडीओ को सचेत रहने को कहा है.  

दरअसल, जगदीशपुर के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज के खिलाफ राजद विधायक राहुल तिवारी ने सामान्य प्रशासन विभाग से शिकायत की थी. इसके बाद सरकार ने भोजपुर के डीएम से जांच प्रतिवेदन मांग की. जिलाधिकारी ने 24 अक्टूबर 2024 को जांच रिपोर्ट दिया. जिसमें आरोप को प्रमाणित नहीं बताया . डीएम की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि विधायक ने परिवाद में जिन बिंदुओं को अंकित किया है, वर्तमान कर्मियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी देने में असमर्थता व्यक्त की गई है . साथ ही तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी का स्थानांतरण हो गया है. इस वजह से उनसे संपर्क किया जाना संभव नहीं है. 

डीएम की रिपोर्ट के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज को पक्ष रखने को कहा. तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी ने 7 दिसंबर 2024 को अपना पक्ष रखा. जिसमें कहा गया कि उनका व्यवहार सभी जनप्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण एवं शिष्टाचारयुक्त था. सरकारी पदाधिकारी होने के कारण उनका सरकारी मोबाइल 9:30 बजे तक बंद रखने की बात सही नहीं है.सरकारी फोन पर ही वरीय अधिकारियों एवं आमजन का फोन आते रहता है. यदि मोबाइल बंद रखा जाता तो इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को भी होती. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने कुमार पंकज को भविष्य में सचेत रहने का निर्देश देते हुए मामले को खत्म कर दिया है.