रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
07-Jun-2025 12:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार पुलिस में हाल ही में चयनित 21,391 सिपाहियों के प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इन नए महिला और पुरुष सिपाहियों को राज्य के 35 जिला प्रशिक्षण केंद्रों और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 15 वाहिनियों के प्रशिक्षण केंद्रों में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, सीआरपीएफ और एसएसबी के केंद्रों पर भी प्रशिक्षण कराने की योजना है।
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में नियुक्त 1299 सिपाहियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षित करेगा। इनमें 685 महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण मोकामा स्थित CRPF ट्रेनिंग सेंटर में होगा, जबकि 614 पुरुष सिपाही उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित CRPF सेंटर में ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। यह फोर्स जिला बल से अलग है और कठिन परिस्थितियों में कार्यरत रहती है, इसलिए इनके लिए CRPF और SSB जैसे केंद्रीय बलों के प्रशिक्षण को उपयुक्त माना गया है।
सशस्त्र सीमा बल (SSB) से भी प्रशिक्षण के लिए बातचीत जारी है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि SSB में कितने सिपाहियों की ट्रेनिंग होगी, लेकिन जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। इन नवनियुक्त सिपाहियों के अतिरिक्त, CTC, नाथनगर में 1791 जवानों का प्रशिक्षण होगा। इनमें 971 सिपाही वे हैं जिनका चयन पूर्व में हुआ था या वे अनुकंपा पर नियुक्त हुए थे लेकिन किसी कारणवश प्रशिक्षण नहीं ले पाए। इसके अलावा, 820 चालक सिपाहियों का भी प्रशिक्षण CTCTS में होगा।
बिहार में हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में सिपाही और दारोगा की बहाली हुई है। लेकिन राज्य में इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पर्याप्त नहीं है। इसी कारण बिहार पुलिस अब केन्द्रीय बलों के सहयोग से अपने जवानों को प्रशिक्षित कराने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में नवनियुक्त सिपाहियों को मोकामा और चंदौली स्थित CRPF ट्रेनिंग सेंटर में भेजा जाएगा और SSB से भी प्रशिक्षण को लेकर वार्ता चल रही है।