बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो
20-Jan-2025 08:44 PM
By First Bihar
PATNA: मसौढ़ी पीएचसी में तैनात डॉक्टर और वहां के प्रभारी के बीच अटेंडेंस को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान डॉक्टर सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान ने प्रभारी डॉ. रामानुजम पर बंदूक तान दिया था। मामला 30 नवंबर 2024 का है अब इसी मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बंदूक तानने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की है।
मसौढ़ी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुजम की शिकायत ने इस बात की शिकायत पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और सिविल सर्जन से की। डीएम ने मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। प्रभारी पर बंदूक तानने वाले डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना स्वास्थ्य विभाग ने 17 जनवरी को जारी की है। इसे विभाग के वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
वही इस मामले पर पटना के सिविल सर्जन डॉ.अविनाश कुमार ने बताया कि डॉक्टर सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान को अनुशासनहीनता मामले में निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वही उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी।