ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

Bihar News: बिहार में इन जगहों की हवा सबसे खराब, लोगों को साँस लेने में भी हो रही तकलीफ

Bihar News: बिहार में ठंड बढ़ने से प्रदूषण भी चरम पर, हाजीपुर-पटना जैसी जगहों में हवा बेहद खराब। भागलपुर जैसे जिलों में लोगों को राहत, इस जानलेवा चुनौती से निपटने के लिए उठाना होगा ठोस कदम..

23-Nov-2025 08:14 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में सर्दी की दस्तक के साथ हवा का रूप रंग भी पुरी तरह से बदल गया है। ठंडी और कम गति वाली हवाओं ने प्रदूषण के कणों को फंसाकर लोगों की सांसों पर भारी संकट पैदा कर दिया है। शनिवार 23 नवंबर को हाजीपुर फिर से बिहार का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 245 से ऊपर पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। पटना में AQI 166 दर्ज हुआ है जो 'अस्वास्थ्यकर' स्तर पर है। विशेषज्ञों के मुताबिक औद्योगिक धुंए, वाहनों का प्रदूषण और धूल के कण इसकी मुख्य वजह हैं। सांस, अस्थमा और हृदय रोगियों को अब बाहर निकलने से बचना चाहिए।


राज्य के 18 जिलों में हवा प्रदूषित रही है। पटना के विभिन्न इलाकों में AQI की बात करें तो दानापुर 136, पटना सिटी 100, तारामंडल 132, गांधी मैदान 160 और राजवंशी नगर 123। समनपुरा क्षेत्र में शाम को यह 281 तक पहुंच गया था जो बेहद चिंता की बात है। अन्य शहरों की बात करें तो सासाराम 165, बिहारशरीफ 148, राजगीर 137, आरा 137, गया 134, मुजफ्फरपुर 125, किशनगंज 125, औरंगाबाद 110 और मुंगेर 110 AQI के साथ मध्यम प्रदूषित श्रेणी में रहे। वहीं, कटिहार (96), छपरा (67), बेतिया (90), भागलपुर (94), मोतिहारी (84) और सहरसा (83) के लोगों को इस समस्या से आराम है।


ठंड के कारण हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण हवा में लटके रहते हैं। मानसून के बाद धूल कण बढ़ जाते हैं और सर्दियों में कोहरा इसमें और बढ़ोतरी कर देता है। वहीं, पटना में PM2.5 का स्तर 72 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया है जो WHO के मानक (15) से 4.8 गुना ज्यादा है। नगर निगम ने मुख्य सड़कों पर जल छिड़काव बढ़ा दिया है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि वाहनों की संख्या कम करना और फैक्ट्रियों पर कंट्रोल जरूरी है। सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए जरुरी कदम उठाए हैं मगर उनसे बात नहीं बन रही।


लोगों से अपील है कि मास्क पहनें, घर पर एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें और धुंए से दूर रहें। बच्चों-बुजुर्गों को बाहर न घुमाएं। अगर हालात नहीं सुधरे तो स्कूल बंद करने का फैसला भी हो सकता है। बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। यह मौसम प्रदूषण का पीक टाइम है, इसलिए सबको जागरूक रहना ही होगा।