ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बिहार पुलिस, इलेक्शन से पहले और मजबूत होगा वायरलेस सिस्टम

Bihar News: बिहार पुलिस विधानसभा चुनाव से पहले वायरलेस और मोबाइल संचार प्रणाली को सुदृढ़ करने में जुटी है। शैडो जोन की पहचान कर वहां संचार सुविधा मजबूत की जाएगी ताकि चुनाव में कोई बाधा न आए।

01-Sep-2025 05:25 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार पुलिस वायरलेस सिस्टम एवं मोबाइल सिस्टम को सुदृढ़ करने में जुट गई है। विधानसभा चुनाव से पहले इसे पूरी तरह ठीक कर लेने की कार्ययोजना पर पुलिस महकमा की वायरेस संचार इकाई जुटी हुई है और इससे जुड़े सभी पहलुओं को मूर्तरूप देने में जुटा हुआ है। 


राज्य के सभी शैडो जोन (बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र) की पहचान कर इन्हें ठीक करने की कवायद की जा रही है। राज्य के उन जिलों या प्रखंडों में शैडो जोन की पहचान करने के लिए सभी थानों को निर्देश दिया गया है। जिन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, वहां मोबाइल कंपनियों से बात करके टॉवर लगाने की पहल की जाएगी या पुलिस की वायरलेस प्रणाली विकसित करने को लेकर समुचित व्यवस्था की जाएगी।


इस मामले में एडीजी (संचार एवं तकनीकी सेवा) एनके आजाद ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए शैडो जोन चिन्हित करके वायरलेस सेवा या मोबाइल संचार प्रणाली विकसित की जाएगी। ताकि चुनाव में किसी तरह का व्यावधान पैदा नहीं हो। संचार प्रणाली के सही तरीके से काम करने से चुनाव में किसी तरह की समस्या नहीं होगी और किसी विषम परिस्थिति में तुरंत संचार सेवा स्थापित कर उचित समय पर तमाम राहत एवं बचाव सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। चुनाव के पहले तक ऐसे सभी स्थानों की पहचान कर यहां संचार सेवा मुहैया करा दी जाएगी। 


संचार सेवा में सुधार लाने के लिए पुलिस महकमे की सभी टेलीफोन कंपनी ऑपरेटरों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसमें सभी टेलीफोन कंपनियों से भी कहा गया है कि वे अपने स्तर से कमजोर या बिना नेटवर्क वाले शैडो जोन की पहचान कर उन्हें ठीक करें। टेलीफोन टॉवर की जहां जरूरत है, वहां इन्हें बड़े स्तर पर लगाएं।