देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
29-Sep-2025 08:53 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना की सड़कों पर ठेले और रेहड़ी लगाने वालों के लिए अब एक सुसज्जित ठिकाना तैयार होने जा रहा है। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पटना नगर निगम के वार्ड-42 में बारीपथ, पटना कॉलेजिएट स्कूल के पास 4.62 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। रविवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसका शिलान्यास किया, जिसमें महापौर सीता साहू भी मौजूद थीं। यह प्रोजेक्ट स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक जगह देगा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और शहरी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में भी मदद करेगा।
पटना में सड़क किनारे असंगठित ठेले और छोटी दुकानें अक्सर जाम और अव्यवस्था का कारण बनती हैं। इस वेंडिंग जोन के बनने से रेहड़ी-पटरी वालों को एक व्यवस्थित जगह मिलेगी, जहां वे बिना किसी रुकावट के अपना कारोबार चला सकेंगे। दो मंजिला यह जोन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था शामिल है। इससे व्यापारियों का काम सशक्त होगा तथा बारीपथ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। साथ ही सड़कों की खूबसूरती और स्वच्छता में भी इजाफा होगा।
मंत्री नितिन नवीन ने शिलान्यास के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना को एक आधुनिक और सुविधायुक्त शहर बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। यह वेंडिंग जोन आम जनता को अव्यवस्था से राहत देगा और छोटे व्यापारियों को स्थायी रोजगार का मौका देगा। बिहार के सभी नगर निकायों में ऐसी योजनाएं चल रही हैं, ताकि स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षित और संगठित माहौल मिले। इससे उनकी आजीविका सुचारु होगी और शहर का लुक भी बदलेगा।
वेंडिंग जोन का चयन भी सोच-समझकर किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने जीआईएस सर्वे के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स की संख्या, उनके स्थान और गतिविधियों का डेटा जुटाया। सड़क की चौड़ाई, ट्रैफिक का दबाव और जनसंख्या के आधार पर वेंडिंग और नो-वेंडिंग जोन तय किए गए। यह सुनिश्चित करेगा कि शहर में अव्यवस्था न फैले और व्यापारियों को भी फायदा हो। बारीपथ का यह प्रोजेक्ट पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक और कदम है।