ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / नीतीश की प्रगति यात्रा को तेजस्वी ने नाम दिया दुर्गति यात्रा, कहा.. लूट...

नीतीश की प्रगति यात्रा को तेजस्वी ने नाम दिया दुर्गति यात्रा, कहा.. लूट का सरगना है NK और DK

21-Jan-2025 10:43 PM

By First Bihar

patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को तेजस्वी यादव ने दुर्गति यात्रा करार दिया है। नीतीश कुमार की एक तस्वीर शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि प्रगति सह दुर्गति यात्रा में रेड कॉर्पेट पर चलकर 𝟐𝟎 वर्षों के मुख्यमंत्री दूधिया पर्दों के बीच से “अदृश्य प्रगति” को ढूँढते हुए। 


बिहार में नीतीश कुमार & 𝐃𝐊 कंपनी ने संगठित भ्रष्टाचार की लूट मचाते हुए कहीं-कहीं ऐसे दिखावटी  अर्धनिर्मित ढाँचे तथा फर्जी कागज़ों पर लकीरें खींच कर 𝟓𝟎𝟎𝟎 से अधिक पुल-पुलिया बनवा दिए है जिनका कोई “पहुँच पथ” नहीं है। अधिकांश ऐसे पुल-पुलिया खेतों के बीच मही अधर में लटके रहते है।


ऐसे पुलों का नाजुक वक़्त में टेंडर प्रक्रिया पूरी करा कर कार्यारंभ कराने का नाटक रचाया जाता है ताकि बारिश और बाढ़ का सीजन आ जाए है। फिर बारिश में गिने-चुने वो अर्धनिर्मित पुल-पुलिया ढह जाते है तथा बाक़ी बचे पुल-पुलिया (जो कागजों में बन चुके होते है) को फिर 𝐅𝐥𝐨𝐨𝐝 𝐃𝐚𝐦𝐚𝐠𝐞𝐝 𝐑𝐨𝐚𝐝𝐬 & 𝐁𝐫𝐢𝐝𝐠𝐞𝐬 में गिनकर दुबारा फ्रेश टेंडर प्रक्रिया में भेज दिया जाता है। ऐसे में हज़ारों करोड़ की संस्थागत लूट अनवरत चलती रहती है और इस लूट के सरग़ना है 𝐍𝐊 और 𝐃𝐊.