जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
12-Nov-2025 09:31 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने महज 10 मिनट में 15 लाख रुपये की संपत्ति साफ कर दी है। पेंट व्यवसायी रोशन कुमार के तीसरे फ्लोर के फ्लैट से 5 लाख नकद, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए हैं। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है, पुलिस ने फुटेज खंगाला है और गार्ड के साथ साथ पुराने मजदूरों को शक के घेरे में रखा गया है।
रोशन कुमार ने बताया है कि उनकी मां सरोज देवी नीचे गई थीं। इसी बीच चोर ताला काटकर अंदर घुसे। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर जैसे ही दरवाजा खोलता है, सिक्योरिटी अलार्म से कुत्ते की भौंकने जैसी आवाज निकलती है। चोर डरकर भाग जाता है। लेकिन कुछ देर बाद समझ जाता है कि यह असली कुत्ता नहीं, बल्कि अलार्म की साउंड है। फिर निडर होकर लौटता है, अलमारी खोलता है, बैग में सामान भरता है और आराम से फरार हो जाता है।
ये अपराधी मजदूर जैसे कपड़ों में थे। खुद को बिजली या एसी का काम करने वाला बताकर अपार्टमेंट में घुसे थे। गार्ड ने उन्हें छठी मंजिल पर जाने दिया। रोशन को शक है कि पुराने मजदूरों ने रेकी की होगी, उन्हें घर की पूरी जानकारी थी। घटना के बाद अपार्टमेंट में दहशत का माहौल है। लोग अब ताले और गार्ड पर भी भरोसा नहीं कर पा रहे।
गौरीचक थानाध्यक्ष ने कहा है कि फुटेज में तीन युवकों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है। छापेमारी चल रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने अपार्टमेंट की सभी CCTV फुटेज जब्त कर ली हैं। रोशन ने लिखित शिकायत दी है और FIR दर्ज हो चुकी है।