जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
22-Nov-2025 01:20 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में जीरो माइल के पास शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। पंचरुखिया निवासी दो सगे भाई राहुल कुमार सिंह (25) और रजनीश कुमार सिंह काम करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि राहुल सड़क पर दूर जा गिरे और बस ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि रजनीश को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे की खबर जैसे ही आसपास फैली, सैकड़ों लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने पटना-गया मुख्य मार्ग को दोनों तरफ जाम कर दिया और बस के साथ-साथ कई ट्रकों के शीशे तक तोड़ डाले। उनका आरोप था कि बस चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था और ये लोग हमेशा रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद अगमकुआं और जीरो माइल ट्रैफिक थाना की पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर देर रात राहुल का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता अवधेश कुमार सिंह ने बस मालिक और चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ट्रैफिक थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया है कि बस की पहचान हो गई है और चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।