बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी
26-Mar-2025 01:05 PM
By First Bihar
Bihar News : पटना जिले के बाढ़ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक फैमिली रेस्टोरेंट में शराब पार्टी करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद इस रेस्टोरेंट को भी सील कर दिया गया है. बताते चलें कि गिरफ्तार सभी लोग यहां जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे हुए थे. इस दौरान जब छापेमारी हुई तो वहां से बियर और शराब की बोतलें भी प्राप्त हुई हैं. इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि पुलिस को किसी तरह यह सूचना प्राप्त हुई कि रोटी बोटी नामक एक रेस्टोरेंट में शाम से ही शराब की पार्टी की जा रही है.
जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और मौके पर ही शराब पीते 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सीओ नरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है. नरेंद्र कुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि “हमें इस होटल में शराब पार्टी की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई”. जबकि होटल संचालक फरार हो गया है.
वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा “देर रात हमें यह खबर मिली कि रोटी बोटी नामक रेस्टोरेंट में शराब की पार्टी की जा रही है, बिना देरी किए पदाधिकारी वहां पहुंचे और छापेमारी की गई. बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है इसके बावजूद होटल के संचालक इस तरह से व्यासायिक प्रतिष्ठान में खुलेआम शराब पिला रहे हैं, यही वजह है कि होटल को भी सील कर दिया गया है. इलाके में इस तरह की कोई भी अपराध होने पर ऐसे ही अविलंब कार्रवाई की जाए जाएगी”.
बताते चलें कि प्रदेश में यह इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है. ऐसी पार्टियाँ अक्सर मनाई जाती हैं बस इस बारे में लोगों को पता नहीं चलता ना ही प्रशासन को कोई खबर हो पाती है. हालांकि, अगर इस घटना की तरह राज्य भर की पुलिस ऐसे ही मुस्तैदी दिखलाए तो राज्य का बड़ा कल्याण होगा और कई युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बचेगा. साथ-साथ अपराधों में भी अभूतपूर्व कमी आएगी.