ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Bihar News: भारत के टॉप प्रदूषित शहरों में बिहार के 4 शहर शामिल, यहां की हवा है बेहद जहरीली

Bihar News: बिहार के हाजीपुर, सासाराम, पटना और राजगीर देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में हैं शामिल। सीआरईए की 2025 की रिपोर्ट में हाजीपुर तीसरे स्थान पर काबिज।

12-Jul-2025 08:19 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो चुकी है और 2025 की पहली छमाही की एक रिपोर्ट ने इसे और स्पष्ट कर दिया है। बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर ने देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है, जिसमें बिहार के चार शहर हाजीपुर, सासाराम, पटना और राजगीर शामिल हैं। सीआरईए के अनुसार हाजीपुर देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर है, जहां पीएम 2.5 का स्तर 85 µg/m³ दर्ज किया गया है। इस दौरान हाजीपुर में केवल 13 दिन वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही और एक दिन तो गंभीर स्तर तक पहुंच गई थी।


रिपोर्ट में बताया गया है कि सासाराम, पटना और राजगीर में पीएम 2.5 का स्तर क्रमशः 69 µg/m³, 68 µg/m³, और 65 µg/m³ रहा। जो भारतीय मानकों (40 µg/m³) से कहीं अधिक है। सीआरईए ने यह डेटा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट से लिया है और दावा किया है कि 2025 की पहली छमाही में 122 शहर भारतीय मानकों के अनुसार प्रदूषित रहे, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों (5 µg/m³) के हिसाब से 239 शहर प्रदूषित पाए गए। असम-मेघालय सीमा पर स्थित ब्यर्नीहाट देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा और दिल्ली दूसरे स्थान पर है।


हालांकि, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सीआरईए की इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। बोर्ड के एक अधिकारी ने इसे निजी एजेंसी की गलत और फर्जी रिपोर्ट करार दिया है। बीएसपीसीबी का कहना है कि बिहार में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं, जैसे निर्माण कार्यों में ग्रीन कवर का उपयोग, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और फसल अवशेष जलाने पर रोक। फिर भी, हाजीपुर, सासाराम, पटना और राजगीर में वायु गुणवत्ता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


सीआरईए की रिपोर्ट ने यह भी उजागर किया कि बिहार के 18 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जबकि छह शहरों में मध्यम स्तर की रही। हाजीपुर में प्रदूषण का मुख्य स्रोत पीएम 2.5 है, जो फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।