बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
03-Jul-2025 01:26 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार की जनता के लिए एक खुशखबरी है, केंद्र सरकार जल्द ही बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम को 150 इलेक्ट्रिक बसें सौंपने जा रही है। इन बसों को राजधानी पटना सहित अन्य प्रमुख शहरों में चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अगस्त के अंतिम सप्ताह तक ये बसें बिहार की सड़कों पर उतरने वाली हैं। पटना के बेली रोड, दानापुर, पटना सिटी, फुलवारी एम्स, बिहटा, मनेर और दीघा जैसे प्रमुख रूट्स पर 80 बसें चलेंगी। जबकि मसौढ़ी, नौबतपुर, पालीगंज सहित 10 से अधिक प्रखंडों में 30 बसें संचालित होंगी। इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण को कम करना और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।
इन बसों के परिचालन के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित किया जा रहा है। पटना में फुलवारीशरीफ परिवहन परिसर और बैरिया बस टर्मिनल पर बड़े चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जहाँ एक साथ 30 बसों को चार्ज करने की क्षमता होगी। इसके अलावा गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में भी चार्जिंग स्टेशनों के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। एक इलेक्ट्रिक बस एक बार फुल चार्ज होने पर 250 किलोमीटर तक चल सकती है और चार्जिंग में लगभग एक घंटा लगेगा। ये बसें रात 9 बजे तक संचालित होंगी।
हर रूट पर 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है और इनकी निगरानी परिवहन निगम के कंट्रोल एंड कमांड रूम से होगी। यह सिस्टम आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत सहायता प्रदान करने में सक्षम होगा। बसों में आधुनिक सुविधाएँ जैसे जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी, पैनिक बटन, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और स्पीड गवर्नर उपलब्ध होंगे, जो महिला यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाएंगे। बिहार में पहले से ही 27 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, लेकिन इस नए बेड़े के साथ परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा।