खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
31-Aug-2025 10:27 PM
By First Bihar
PATNA: रविवार की देर शाम बिहार के नये मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने उन्हें खुद से कुर्सी पर बिठाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्यय अमृत को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दोनों अधिकारियों के फैमिली मेंबर्स और कई पदाधिकारी मौजूद थे।
बता दें कि 31 अगस्त को 1989 बैच के IAS अफसर और चीफ सेक्रेट्री अमृत लाल मीणा को रिटायमेंट के 27 दिन पहले ही राज्य सरकार ने मुख्य सचिव पद पर पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया था। इसकी अधिसूचना 4 अगस्त को ही जारी किया गया था।
बता दें कि 1991 बैच के IAS अधिकारी प्रत्यय अमृत इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और विकास आयुक्त थे। आज उन्होंने मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। वही 1989 बैच के IAS अफसर अमृत लाल मीणा के रिटायरमेंट पर विदाई समारोह का आयोजन मुख्य सचिवालय के सभागार में किया गया था। इस मौके पर मीणा की जीवनी पर एक वीडियो भी दिखाया गया।
इस वीडियो में बताया गया कि राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले अमृत लाल मीणा इस मुकाम तक कैसे पहुंचे। उनका जन्म बहुत ही साधारण परिवार हुआ था। अमृत लाल मीणा बचपन से वह मेधावी छात्र थे। अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर मुख्य सचिव के पद तक गये। उन्हें उनके कार्यकाल में तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विवार को आयोजित विदाई समारोह में डीजीपी विनय कुमार, IAS हरजोत कौर, मिहिर कुमार सिंह, एन विजया लक्ष्मी, वंदना प्रेयषी, लोकेश कुमार सिंह, एच श्रीनिवास सहित, विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ, अमृत लाल मीणा की पत्नी बर्फी मीना, प्रत्यय अमृत की पत्नी रत्ना अमृत सहित कई अधिकारी मौजूद थे। वहां मौजूद अधिकारियों ने अमृत लाल मीणा की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व पर अपने-अपने विचार रखे। वही सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विदाई समारोह से जुड़े हुए थे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...