PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल
01-Oct-2025 09:00 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) से जुड़े नौ शहरों में बाइपास का निर्माण होने जा रहा है। पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है और चयनित बाइपास के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बाइपास बनने के बाद इन शहरों से गुजरने वाले लोगों को शहर के भीतर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यातायात जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
राज्य सरकार ने पहले चरण में कुल 120 बाइपास बनाने का निर्णय लिया था, जिससे शहरों के भीतर ट्रैफिक दबाव कम किया जा सके। इसी रणनीति के तहत सुपौल, अरवल, मधेपुरा और औरंगाबाद समेत कई अन्य शहरों में बाइपास का निर्माण होगा। एनएच 327 ई में सुपौल, पिपरा और त्रिवेणीगंज में बाइपास बनेगा, वहीं एनएच 106 में सिंहेश्वर, एनएच 98 में अरवल, दाउदनगर और औरंगाबाद तथा एनएच 120 में डुमरांव और दावथ में बाइपास का निर्माण किया जाएगा।
राज्य में अब तक 14 बाइपास बनकर तैयार हो चुके हैं और उन पर गाड़ियां संचालित हो रही हैं। इनमें एनएच 19 में छपरा, एनएच 85 में सीवान और गोपालगंज, एनएच 131 ए में कटिहार, एनएच 83 में गया, जहानाबाद और मसौढ़ी, एनएच 82 में अस्थावां और बरबीघा, एनएच 104 में सीतामढ़ी और जयनगर तथा एनएच 30 ए में दनियावां और बाढ़ और एनएच 80 में भागलपुर बाइपास शामिल हैं।
वहीं, राज्य के विभिन्न एनएच से जुड़े 17 बाइपास का निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है। इनमें एनएच 19 में रिविलगंज और छपरा, एनएच 327 ई में रानीगंज, एनएच 333 ए में शेखपुरा, खैरा, जमुई, कटोरिया, बांका, पंजवारा, लखपुरा, मानगोबंदर, तोलोसोनो, केंदुआ, झाझा और नरगंजो, एनएच 319 में आरा और एनएच 319 ए में बक्सर-चौसा बाइपास शामिल हैं। इनमें से कई बाइपास निर्माण के अंतिम चरण में हैं और इसी साल इनके बनकर तैयार होने की उम्मीद है।