जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
21-Nov-2025 06:31 PM
By First Bihar
Bihar Minister List: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 26 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया। नीतीश ने सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया है। पिछले 20 साल में नीतीश कुमार ने कभी NDA या महागठबंधन सरकार में अपने अलावे किसी को गृह विभाग नहीं दिया था। लेकिन इस बार गृह विभाग की कमान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंपी गयी है। अब बिहार की विधि व्यवस्था को अब वो दुरुस्त करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जो अधिसूचना जारी की गयी है, वो नीचे लगाई गयी है देखिये..
सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं किया गया है, उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास रखा है। वही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गृह विभाग और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग दिया गया है। नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले जेडीयू विधायक विजय कुमार चौधरी को 4 विभाग मिला है। उन्हें जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-संपर्क और भवन निर्माण विभाग मिला है।


