ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त

नीतीश सरकार ने बिहार में यूपी मॉडल लागू कर दिया है। अब खुले में मांस-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके पास लाइसेंस होगा वही दुकान लगा सकेंगे। अवैध दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी।

बिहार न्यूज

16-Feb-2026 08:19 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में खुले में मांस और मछली बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब केवल वही मांस-मछली की दुकान लगाएंगे जिनके पास लाइसेंस होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बिहार के डिप्टी सीएम और नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय लोगों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था राज्य के सभी नगर निकायों में लागू होगी। 


बता दें कि हाल ही में दरभंगा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों ने खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके बाद सभी जिला प्रशासन और नगर निकायों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया।


सरकार के नए निर्देशों के अनुसार, नगर निकाय अधिनियम की धारा 345 के तहत मीट शॉप चलाने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाइसेंस की शर्तों के अनुसार खुले में मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन को शहरों में संचालित मांस-मछली की दुकानों की जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। वैध लाइसेंसधारियों को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा, जबकि अवैध दुकानों पर कार्रवाई होगी।


बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि खुले में मांस बेचने से स्वास्थ्य और स्वच्छता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए नियमों के तहत ही बिक्री की अनुमति दी जाएगी, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।


सदन में उन्होंने यह भी घोषणा की कि शव वाहनों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही जमीन विवाद के कारण होने वाली घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार बिचौलियों और भूमाफिया पर रोक लगाने के लिए नई व्यवस्था विकसित कर रही है।