बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
16-Jun-2025 12:40 PM
By Viveka Nand
Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम धीमा हो गया है. चुनाव के मद्देनजर सरकार ने भूमि सर्वे का काम स्लो कर दिया है. इसके पीछे की वजह सर्वेक्षण कार्य में रैयतों को हो रही परेशानी है. इससे सरकार के खिलाफ आक्रोश पनप रहा था. सरकार समय रहते आमलोगों की नाराजगी को भांप गई, लिहाजा विधानसभा चुनाव तक काम धीमा करा दिया गया है. इधर,सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने मंगलवार को भूमि सर्वेक्षण को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है.
भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक जे. प्रियदर्शिनी ने सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिसमें 17 तारीख को होने वाली विशेष स्रवेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी है. निदेशक ने सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों से कहा है कि 17 जून को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी. मीटिंग में विभाग के अपर मुख्य सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. मीटिंग में भू सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की समीक्षा होगी.
समीक्षा बैठक में सात मुख्य एजेंडा है. जिसमें प्रथम चरण के जिलों में प्रपत्र-12 से प्रपत्र -20 के बीच चरणबद्ध प्रगति की समीक्षा. अंतिम अधिकार अभिलेख प्रकाशन के लिए लंबित राजस्व ग्राम.अंतिम अधिकार अभिलेख प्रकाशन के खिलाफ प्रपत्र -21 में प्राप्त दावों का निबटारा की समीक्षा. विशेष सर्वेक्षण के दूसरे चरण में रैयतों से प्राप्त की जाने वाली स्वघोषणा एवं प्रपत्र-5 की स्थिति की समीक्षा.सर्वर एवं भू सर्वेक्षण सॉफ्टवेयर से संबंधित समस्याएं. हवाई सर्वेक्षण एजेंसियों से संबंधित विषयों की समीक्षा की जायेगी.