25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
19-Jan-2025 01:44 PM
By Viveka Nand
Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अंचलाधिकारियों की ग्रेडिंग जारी कर रहा है. विभाग ने दिसंबर 2024 के लिए बिहार के सभी अंचल अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है . रिपोर्ट कार्ड में अंचल अधिकारियों के 9 कार्यों की समीक्षा कर रैंकिंग जारी की जाती है. परिमार्जन प्लस के लिए सबसे अधिक 25 फीसदी अंक दिए जाते हैं. मुजफ्फरपुर के पारू अंचल को बिहार में पहला स्थान मिला है. सबसे फिसड्डी अंचल पटना जिले का बिहटा है. बिहटा अंचल को नीचे से पहला स्थान मिला है.
पारू अंचल को मिला पहला स्थान
सबसे अच्छा काम करने वाले पांच अंचलों की बात करते हैं. दिसंबर 2024 की रिपोर्ट कार्ड में मुजफ्फरपुर के पारु अंचल को पहला स्थान मिला है. वहीं, वैशाली के पातेपुर दूसरे नंबर पर रहा है. बांका का फूलीडूमर को तीसरा स्थान, वैशाली के महुआ को चौथा और सिवान के हसनपुर को ऊपर से पांचवा स्थान मिला है.
सबसे खराब परफॉरमेंस वाले पांच अंचलों में तीन पटना जिले का..
सूबे के 534 अंचलों की जारी परफॉरमेंस रिपोर्ट में सबसे खराब प्रदर्शन पटना जिले के बिहटा अंचल का रहा. जबकि पटना जिले के दानापुर अंचल को 533 वां नंबर यानि नीचे से दूसरा स्थान मिला है. नवादा के अकबरपुर को 532, पटना के ही नौबतपुर को 531वां स्थान मिला है. कटिहार के कदवा अंचल को 530 स्थान, यानि नीचे से पांचवा स्थान हासिल हुआ है. सबसे खास बात यह की खराब प्रदर्शन करने वाले अंचलों में नीचे से पांच में अकेले पटना जिले के तीन अंचल बिहटा, नौबतपुर और दानापुर शामिल है.