25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Feb-2025 04:14 PM
By First Bihar
Bihar Land Survey : भूमि सर्वेक्षण के दूसरे चरण के सर्वे के लिए अबतक 76 लाख से अधिक रैयतों ने स्वघोषणा पत्र जमा किया है। 46 लाख रैयतों ने अपनी घोषणा पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत किया है बाकि रैयतों ने ऑफ लाइन फार्म भरा है। अब ऑफ लाइन डॉक्यूमेंट को ऑन लाइन किया जा रहा है। वही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन सर्वे एवं बंदोबस्त की प्रक्रिया को लेकर अहम सूचना जारी की है। जमीन के मालिकों को यह बताया गया है कि उन्हें अब क्या करना है?
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया कि किस्तवार और खानापूरी से पूर्व अपनी जमीन का सीमांकन रैयतों को करनी चाहिए और सही तरीके से नापी कर बाउंड्री बनवा लेनी चाहिए। जमीन का डिटेल्स चौहद्दी सहित फॉर्म-2 में भरकर वेबसाइट पर अपलोड कर लें। शिविर में भी जाकर फॉर्म टू को जमा कर सकते हैं। यदि जमीन पुश्तैनी या खतियान है तो आपसी सहमति से उसका बंटवारा कर ले और वंशावली खुद तैयार कर उसे वेबसाइट पर अपलोड करें। इसे शिविर में भी जमा कर सकते हैं।
वही खरीदी गई जमीन का दस्तावेज लगान रसीद के साथ स्वघोषणा पत्र (फॉर्म-2) भरकर जमा करे। पुश्तैनी जमीन के साथ वंशावली, बंटवारा, लगान-रसीद, खतियान, कोर्ट का आदेश सहित अन्य कागजात सबूत के तौर पर जमा किए जाएंगे। भूमि सर्वेक्षण पूरा होने तक विभाग के वेबसाइट को चेक करते रहे। बिहार सर्वेक्षण ट्रैकर ऐप डाउनलोड कर या फिर dlrs.bihar.gov.in बेवसाइट पर जाकर आप जमीन सर्वे से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यदि जमीन से जुड़ी कोई समस्या या शिकायत हो तो आप विभाग के टोल फ्री नंबर 18003456215 पर कॉल कर सकते हैं। वही भू-अभिलेख पोर्टल पर जाकर खतियान का नकल निकाल सकते हैं। इसके लिए प्रति पेज 10 रुपये का भुगतान करना होगा तब जाकर स्कैन की कॉपी मिलेगी।